शाहरुख ने हवा में किया खतरनाक स्टंट, हैरान फैंस ने कहा-Amazing, वायरल हुआ Video

Shah Rukh Khan did amazing stunts in Air, See Viral Video: लंबे वक्त से शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और इसलिए ही जब शाहरुख ने फिल्म 'पठान' करने का ऐलान किया तो हर कोई बहुत खुश हो गया। शाहरुख भी बखूबी इस बात को समझते हैं और इसी वजह से वो भी अपनी आने वाली फिल्मों से जुड़ी कुछ-कुछ बातें लोगों से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो हैरतअंगेज स्टंट करने दिखाई पड़ रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

शाहरुख खान ने किया हवा में स्टंट

शाहरुख खान ने किया हवा में स्टंट

वीडियो में शाहरुख खान कैजुअल ड्रेस में हवा में स्टंट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। इस वीडियो को अब तक 25,000 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, मालूम हो कि ये वीडियो शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी Red Chili ने शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

देखें: शाहरुख खान का Video

 फिल्म 'पठान' में शाहरुख संग नजर आएंगी दीपिका

फिल्म 'पठान' में शाहरुख संग नजर आएंगी दीपिका

मालूम हो कि फिल्म 'पठान' में उनकी हिरोईन दीपिका पादुकोण हैं। इससे पहले ये दोनों 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईय'र में साथ में दिख चुके हैं। आपको बता दें कि कोरोना काल में शाहरुख खान का एक अलग ही रूप लोगों के सामने आया।

ऑफिस को क्वारंटाइन केंद्र बनाया

ऑफिस को क्वारंटाइन केंद्र बनाया

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने मुंबई के खार पश्चिम में मौजूद अपने चार मंजिला ऑफिस को क्वारंटाइन केंद्र के तौर पर इस्तेमाल करने को दिया था। इसके अलावा उन्होंने फ्रंटलाइन पर काम करने वालों को 50 हजार पीपीई किट दीं और मुंबई में 5500 से अधिक परिवारों को रोजाना खाना उपलब्ध कराने सहित कई अन्य काम भी किए।

500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन

500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन

यही नहीं एक्टर शाहरुख खान के फाउंडेशन ने हाल ही में कोरोना महामारी से मदद के लिए 500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन दिए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी थी और शाहरुख खान का शुक्रिया भी अदा किया। जैन ने कहा कि बहुत जररूत के वक्त उनकी और से मदद आई। इस पर शाहरुख ने सत्येंद्र जैन को बहुत शुक्रिया कहते हुए आगे भी मदद करने की बात कही थी, शाहरुख ने जिस तरह से जवाब दिया, उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+