क्या शाहरुख खान ने सच में फिल्म 'पठान' के लिए चार्ज किए 100 करोड़? वायरल Tweet ने मचाई सनसनी
मुंबई। बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी कि शाहरुख लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं, उनके चाहने वाले बेसब्री से उनके सिल्वर स्क्रीन पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जब शाहरुख ने ऐलान किया कि उन्होंने फिल्म 'पठान' साइन कर ली है और वो उसकी शूटिंग करने जा रहे हैं तो उनके फैंस के चेहरे खिल उठे, अब हर किसी को बस यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म के पूरे होने की प्रतिक्षा है। हालांकि इसी बीच इस फिल्म के सेट से एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है, जिसने ये बता दिया कि शाहरुख केवल एक्टिंग के बादशाह नहीं बल्कि कमाई के मामले भी बादशाह हैं।

क्या शाहरुख खान चार्ज किए 100 करोड़?
दरअसल ऐसी खबर है कि फिल्म 'पठान' से कमबैक करने वाले शाहरुख ने फिल्म के लिए 100 करोड़ की डिमांड की है, जिसे मेकर्स ने मान लिया है। इस बात की चर्चा उमैर संधु नामक शख्स के एक ट्वीट से हुई है,जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'ब्रेकिंग न्यूज, आधिकारिक तौर पर शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर बन गए हैं'।

वायरल Tweet ने मचाई सनसनी
संधु का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में शाहरुख या उनकी टीम या फिल्म मेकर्स की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इसमें कोई शक नहीं की इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मालूम हो फिल्म 'पठान' में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और जॉन अब्राहम भी हैं।

फिल्म 100 करोड़ तक कमाई करती है तो...
वैसे इससे पहले ये खबर आई थी कि शाहरुख फिल्म की कमाई के मुनाफे में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने फिल्म 'पठान' के मेकर्स के सामने ये शर्त रखी है कि अगर ये फिल्म 100 करोड़ तक कमाई करती है तो किंग खान इसमें से 45 करोड़ लेंगे। फिलहाल इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई थी।

फिल्मों में काम करने के पैसे नहीं लेता: शाहरुख
वैसे कुछ वक्त पहले इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' में शाहरुख ने कहा था कि वो बहुत गरीब एक्टर हैं, ना जाने लोग उन्हें अमीर क्यों कहते है, मेरे लिए मेरा काम पूजा है, मैं फिल्मों में काम करने के बदले पैसे नहीं लेता हूं, मैं अपने एड और शो से पैसे कमाता हूं। फिलहाल जो भी हो सोशल मीडिया पर इस वक्त शाहरुख छाए हुए हैं और लोग उनकी कमाई और फिल्म को लेकर काफी मजेदार ट्वीट भी कर रहे हैं।
यह पढ़ेंं: शाहरुख ने हवा में किया खतरनाक स्टंट, हैरान फैंस ने कहा-Amazing, वायरल हुआ Video












Click it and Unblock the Notifications