तेलंगाना: हैदराबाद एनकाउंटर मामले में केस दर्ज, मुठभेड़ की होगी जांच
नई दिल्ली। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के चारों आरोपी शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया था। अब इस एनकाउंटर को लेकर तेलंगाना पुलिस ने एक शिकायत दर्ज की है। शादनगर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने कल शादनगर पुलिस स्टेशन में एनकाउंटर की एक शिकायत दर्ज की। हैदराबाद एनकाउंटर मामले की जांच जारी है। बता दे कि जिस वक्त ये घटना हुई थी। उस समय पुलिस आयुक्त टीम के साथ मौजूद थे।

इस मामले को लेकर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को आयोग की टीम ने हैदराबाद पहुंचकर जांच की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनएचआरसी की टीम ने महबूबनगर के सरकारी अस्पताल का भी दौरा किया, जहां चारों आरोपियों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद रखे गए हैं।
मानवाधिकार की सर्वोच्च संस्था ने कहा था कि मुठभेड़ चिंता का विषय है और इसकी सावधानीपूर्वक जांच किए जाने की जरूरत है। एनएचआरसी ने कहा, 'आयोग की राय है कि इस मामले की जांच बेहद सावधानीपूर्वक किए जाने की जरूरत है। इसी के अनुरूप, उसने अपने महानिदेशक (अन्वेषण) को तत्काल एक टीम मामले की जांच के लिए मौके पर भेजने को कहा है।'












Click it and Unblock the Notifications