यंग और डैशिंग मिथुन संग शबाना आजमी ने पोस्ट की थ्रोबैक फोटो, शिल्पा शेट्टी ने याद दिलाई 'गलती'

मुंबई: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती की इन दिनों खूब चर्चा हो रही। सोशल मीडिया से लेकर टीवी न्यूज पर मिथुन ही मिथुन छाए हुए हैं। ऐसे में अब उनकी पुरानी को-स्टार रहीं शबाना आजमी ने भी उनके साथ एक क्लासिक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है। शबाना की शेयर की गई फोटो को उनके फैंस और बॉलीवुड के साथियों ने खासा पसंद किया है। सबसे खास बात ये है कि शबाना ने एक ही फोटो को दो बार शेयर किया, जिसके पीछे भी बड़ा दिलचस्प किस्सा है।

शिल्पा ने पूछा सवाल

शिल्पा ने पूछा सवाल

दरअसल, शबाना आजमी ने सबसे पहले जो फोटो शेयर की थी, उनका सिर वाला हिस्सा कट रहा था, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा कि मिथुन के साथ एक मैग्जीन के दौरान फोटो शूट। इस पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पूछा था कि आपका सिर क्यों कट रहा है ? इसके बाद टिस्का चोपड़ा ने भी जानना चाहा कि आखिर फोटो में सिर क्यों काटा गया। फिर शबाना ने एक और फोटो अपलोड की और लिखा कि अब सही जगह पर है सिर।

1983 की थी फोटो

आपको बता दें कि ये फोटो एक-दो साल पुरानी नहीं बल्कि 1983 के एक मैग्जीन कवर की है। जिसमें मिथुन दा तो पहचान में आ जा रहे लेकिन शबाना को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी ने इस फोटो की जमकर तारीफ की और दोनों को हॉट बताया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने इस फोटो को राजनीति से जोड़ दिया। एक यूजर ने लिखा कि इस फोटो में लेफ्ट-राइट एक साथ नजर आ रहे। इसका मतलब है कि मिथुन बीजेपी में हैं, जिस वजह से वो राइट विंग के हुए जबकि शबाना मोदी सरकार पर हमलावर रहती हैं, इस वजह से वो लेफ्ट विंग की हुईं।

ममता दीदी को टक्कर दे रहे मिथुन

ममता दीदी को टक्कर दे रहे मिथुन

हफ्तेभर पहले मिथुन चक्रवर्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। उस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था। मिथुन के मुताबिक बंगाल में रहना वाला हर शख्स बंगाली है और यहां के संसाधनों पर उसका अधिकार है। सभी को हक दिलाने के लिए वो काम करेंगे। इसके बाद 12 तारीख से उन्होंने बीजेपी के प्रचार शुरू कर दिया। शनिवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, लेकिन अभी इस बात पर फैसला नहीं हो पाया है कि मिथुन चुनाव लडे़ंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+