Sexual assault case: यौन उत्पीड़न मामले में एक्टर जितेंद्र को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

शिमला। बॉलीवुड के 'जंपिग जैक' एक्टर जितेंद्र के लिए राहत की खबर है, उन्हें यौन उत्पीड़न मामले में हिमाचल हाई कोर्ट में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में आगे की कार्रवाई और जांच पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि जितेंद्र की कजिन ने ही उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

ये घटना 47 साल पहले की है..

ये घटना 47 साल पहले की है..

मालूम हो कि महिला ने हिमाचल प्रदेश के न्यू शिमला थाने में अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था ये घटना 47 साल पहले की है।

अभिनेता जितेंद्र

अभिनेता जितेंद्र

महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि साल 1971 में अभिनेता जितेंद्र ने उसे फिल्म की शूटिंग दिखाने के लिए शिमला लेकर आए और यहां एक होटल में उसके साथ यौन शोषण किया।

महिला ने ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराई थी

महिला ने ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराई थी

शिकायत पत्र में लिखा था कि उसने मामले में अब तक शिकायत इसलिए नहीं की कि उसके माता-पिता को इस बात का पता चलता तो वह काफी दुखी होते। महिला ने अपने माता-पिता के देहांत होने के बाद हिमाचल पुलिस से शिकायत की है। महिला ने ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराई थी।

अगली तारीख 23 मई

अगली तारीख 23 मई

महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त उनकी उम्र 18 साल थी और जितेंद्र करीब 28 वर्ष के थे। उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 23 मई तय की है, जितेंद्र ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती दी है और इसे निरस्त करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+