हल्द्वानी में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 3 महिलाएं, 1 पुरुष गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तराखंड में पुलिस को बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करने में सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में इस सेक्स रैकेट को पकड़ा है। इस रैकेट में पुलिस ने तीन लड़कियों और एक पुरुष गो गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का इस मामले में कहना है कि इस सेक्स रैकेट में कुछ और लोग शामिल हैं हम उन लोगों की पहचान कर रहे हैं, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने इस दौरान कई अलग-अलग देशों की मुद्रा भी बरामद की है, और इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

sex racket

आपको बता दें कि यह सेक्स रैकेट मोरारजीनगर में पकड़ा गया, जहां एसएसपी के पीआरओ आरती पोखरियाल ने छापा मारा था। छापेमारी के दौरान दो पुरुष मौके से भागने में सफल हुए। इस दौरान पुलिस ने यहां से शराब, बियर की बोतलें और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पीआरओ आरती को इस बात की जानकारी मिली थी कि यहां एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है, जिसके बाद वह उपनिरीक्षक भगवती भंडारी, मीना शर्मा, तनूजा जोशी, अनिता फुलरिया ने यहां छापा मारा।

पुलिस को देखते हुए मकान से कई लोग कूदकर भाग गए। छापेमारी में मंडू के आढ़ती कमेशल मेलकानी को पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस रैकेट को चलाने वाली मूलरूप से मुरारीनगर धान मील के पास किराए के घर में रहती है, उसने देह व्यापार के लिए अर्जुनपुर चोरगलिया और दिनेशपुर से दो महिलाओं को बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+