CD संग्राम: हार्दिक को मिला जिग्नेश का साथ, बोले- सेक्स मूल अधिकार
अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की तथाकथित सेक्स सीडी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हार्दिक के समर्थन में दलित नेता जिग्नेश मेवाणी उतर आए हैं। हार्दिक पटेल ने इसी भाजपा की डर्टी पॉलटिक्स करार दिया है। हार्दिक के समर्थन में दलित नेता जिग्नेश मेवाणी भी उतर आए हैं। जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट कर कहा कि डियर हार्दिक पटेल, 'मैं आपके साथ हूं और सेक्स का अधिकार मूल अधिकार है। किसी को भी आपकी निजता का हनन करने का हक नहीं।'

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले हार्दिक ने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा के पास उनकी फर्जी सेक्स सीडी है। जिसके जरिए पार्टी उन्हें बदनाम करना चाहती है। सोमवार को जारी हुए वीडियो में हार्दिक जैसा दिखने वाला शख्स एक महिला के साथ होटल के कमरे में मौजूद है। वहीं मंगलवार को सामने आई तथाकथित सीडी में हार्दिक जैसा दिखने वाला शख्स अपने दोस्तों और एक महिला के साथ होटल के कमरे में बेड पर लेटा दिख रहा है।
हार्दिक ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि 'मैं मर्द हूं, नपुंसक नहीं, जो करना होगा सीना ठोक कर करूंगा।' बीजेपी ने मेरी निजी जिंदगी पर निशाना साधा है। बीजेपी में इस तरह का कारनामा करने वाले कई लोग हैं, अब मैं भी उनकी सीडी लेकर आऊंगा।'












Click it and Unblock the Notifications