यूपी के बाद उत्तराखंड में भी सर्दी का कहर, 24 की मौत

देहरादून। इस समय पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में हैं, घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है तो वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बर्फाबारी हुई है और इसी वजह से उत्तराखंड में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है।

पुलिस अधिकारियों के हिसाब से कड़कड़ाती ठंड की वजह से हल्द्वानी में दो, नैनीताल में तीन, भीमताल, बागेश्वर इलाके में छह और कुमाओं इलाके में करीब तेरह लोगों मौत के शिकार हो गये हैं। इस समय अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ का तामपान 1 डिग्री से माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के हिसाब से आने वाले कुछ दिन ऐसे ही हालात देखने को मिलेगे इसलिए पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए फिलहाल रोक दिया गया है। मौसम विभाग और राज्य सरकार की ओर से लोगों को सर्दी में बाहर ज्यादा ना निकलने की हिदायत दी है।

उत्तराखंड का असर यूपी के शहरों में भी देखा जा रहा है, बर्फीली हवाओं का ही असर है कि यूपी के इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यूपी के भी अलग-अलग जिलों में 21 लोगों की मौत ठंड की वजह से हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+