बर्फबारी के बाद शीतलहर से कांप उठा हिमाचल: यूपी और एमपी में ठंड का कहर

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कई राज्‍यों में लगातार हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरवाट आई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से जनजीवन ठहर सा गया है। बात अगर हिमाचल प्रदेश की करें तो मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में रविवार से अब तक 29.3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। शिमला रविवार रात सर्वाधिक सर्द रहा, जहां रात्रि का तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऊपरी शिमला और कुल्लू तथा मनाली के बीच लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

Intense cold wave sweeps Himachal Pradesh after snowfall

वहीं शिमला के करीब स्थित कुफरी और नरकंडा जैसे मशहूर पर्यटनस्थलों पर पिछले दो दिनों में अच्छी बर्फबारी हुई है। सोलन जिले में स्थित पर्यटनस्थल कसौली में भी हल्का हिमपात हुआ है। मनाली-लेह राजमार्ग पर स्थित रोहतांग र्दे (13,050 फुट) और बारालाचा र्दे (16, 020 फुट) पर भी भारी बर्फबारी देखी गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि पिछले दो दिनों में किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों के पहाड़ों में भारी हिमपात देखा गया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि पूरे किन्नौर जिले और शिमला जिले के नरकंडा, जुबाल, कोटखाई, कुमारसैन, कुल्लू, खड़ापत्थर, रोहरु और चोपाल जैसे कस्बों का बाकी राज्य से संर्पक टूट गया है।

शीतलहर और ठंड की प्रकोप में यूपी

Intense cold wave sweeps Himachal Pradesh after snowfall

हिमालय में हुए हिमपात की वजह से लखनऊ में सोमवार को भी ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान शीतलहर की वजह से कुल 11 लोगों की मौत की सूचना है। बांदा में तीन, इटावा तथा हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति और महोबा में दो लोगों की मौत पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड के कारण हो गई। मिर्जापुर में दो और वाराणसी तथा भदोही में एक-एक व्यक्ति की मौत ठंड के कारण हो गई। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 36 घंटों के दौरान मौसम में थोड़ा सुधार होगा। राज्य में सर्वाधिक सर्द शाजहांपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, मुज्जफरनगर, झांसी, कानपुर, बांदा, सुल्तानपुर, हमीरपुर और इलाहाबाद में भी कड़ाके की ठंड है। इन सब जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

कड़ाके के ठंड से ठिठुरा एमपी

Intense cold wave sweeps Himachal Pradesh after snowfall

पहाड़ी इलाकों मे हुई बर्फबारी के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह ठिठुरन भरी रही। राज्य में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। राज्य में इस सप्ताह हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से अगले एक-दो दिन में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं, कोहरा और बढ़ेगा। मप्र में बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, इंदौर में सात डिग्री, ग्वालियर में 12.6 डिग्री तथा जबलपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, इंदौर में 23.2 डिग्री, ग्वालियर में 19.4 डिग्री तथा जबलपुर में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बारिश के बाद बुंदेलखंड का गिरा तापमान

Intense cold wave sweeps Himachal Pradesh after snowfall

उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के सभी जिलों में सोमवार को पिछले 24 घंटे से हो रही छिटपुट बारिश रुक गई है, लेकिन सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है और तापमान में भी गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार, सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में पहले से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह आठ बजे बांदा, महोबा व हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चित्रकूट में न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, जबकि जालौन, झांसी व ललितपुर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

Intense cold wave sweeps Himachal Pradesh after snowfall

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार अहले सुबह बादल छाए रहे, लेकिन बाद में आसमान साफ हो गया और अच्छी धूप निकली। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सोमवार सुबह बादल छाए रहे, लेकिन बाद में आसमान साफ हो गया और दिन में भी आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 93 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+