Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड का असर हुआ कम, कश्मीर में बर्फबारी के आसार
Weather Today: उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में ठंड में कमी आई है। सोमवार को यहां हल्की गर्मी का अनुभव हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।
22 और 23 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बारिश का अनुमान है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

राज्यों में कैसी रहेगी मौसम की स्थिति?
दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
उत्तर प्रदेश: यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्के कोहरे की आशंका है। 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश हो सकती है।
प्रयागराज: यहां मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह हल्का कोहरा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है।
कश्मीर: कश्मीर में आज बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।
दक्षिण भारत: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब': केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' रही और इसका एक्यूआई 314 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
यह भी पढ़ें 'Saif Ali Khan पर हमला करने वाले का नाम सुनकर केजरीवाल चुप', भाजपा ने AAP को घेरा, देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications