जोधपुर: सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, मासूम बच्ची जिंदा जली, देखें VIDEO
जानकारी के मुताबिक झोंपड़ों में शॉर्ट सर्किट के करंट गिरने से गैस सिलेंडरों ने आग पकड़ लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडि़यों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के गंगाणा स्थित पाक विस्थापितों के घरों में शनिवार की देर शात गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस आग में एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई। इतना ही नहीं, करीब दर्जनों की संख्या में मवेशियों को आग ने अपनी जद में ले लिया। जानकारी के मुताबिक झोंपड़ों में शॉर्ट सर्किट के करंट गिरने से गैस सिलेंडरों ने आग पकड़ लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडि़यों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि जोधपुर शहर बोरानाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगाणा क्षेत्र में पाक विस्थापितों के झोंपड़े हैं। ये सभी पाकिस्तान के मीरपुर खास के रहने वाले हैं। शाम करीब 4.30 बजे झोंपड़ों के ऊपर से गुजरने वाले विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसका करंट झोंपड़ों और उनमें रखे गैस के सिलेंडरों पर गिर गया। इसकी वजह से दो सिलेंडरों ने आग पकड़ ली। अनुमान है कि सिलेंडरों की संख्या दो से अधिक हो सकती है।
सिलेंडर फटते ही आग ने विकराल रूप ले ली। मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। झोंपड़े में बैठे लोग बाहर निकल कर भागे। एक झोंपड़े में दो वर्ष की मासूम बच्ची भी थी, जिसके माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। विकराल आग की वजह से कोई झोंपड़े के अंदर नहीं जा पाया और बच्ची चिल्लाती-तड़पती हुई जिंदा जल गई। बच्ची की पहचान काजल पुत्री चमन भील के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications