VIDEO: पुणे में गाड़ियों पर गिरा विज्ञापन की होर्डिंग, 3 लोगों की मौत, 8 घायल

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के शिवाजी नगर इलाके में एक फ्लेक्स बैनर के गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल घायल हो गए। घटना मंगलवार पेठ इलाके की बताई जा रही है। मरने वाले दोनों युवक ऑटोरिक्शा में सवार होकर कही जा रहे थे। तभी वे हादसे के शिकार हो गए। इस फ्लेक्स बैनर की चपेट में चार ऑटो रिक्शा और कई छोटे वाहन आए हैं। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

several persons killed, 9 injured after flex board collapses on passing vehicles in pune

पुणे के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके मंगलवार पेठ में शुक्रवार दोपहर शिवाजी नगर के रेलवे स्टेशन के बगल में लगा एक फ्लेक्स बैनर सड़क पर चलने वाले वाहनों पर आ गिरा। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वही इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है इसलिए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। सभी घायलों का ससून हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

रेलवे की जमीन पर अवैध ढंग से लगी इस होर्डिंग को निकालने का काम किया जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। होर्डिंग के नीचे दबकर चार ऑटो रिक्शा, एक कार और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है। ये सभी सिग्नल पर खड़ी थीं। हादसे के चलते उस इलाके में भारी जाम लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+