मोदी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले, असम एकॉर्ड को लेकर बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इन फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, सरकार ने असम अकॉर्ड के क्लॉज 6 की जांच, अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में संशोधन और कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ एजेंसी के रिस्ट्रकचरिंग को मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा कैबिनट ने बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक के विलय को भी मंजूरी दी है।

Several important decisions takes Modi cabinet on Wednesday Rajnath Singh

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि मोदी सरकार ने असम एकार्ड को ठीक ढंग से लागू करने का फैसला लिया है। इस संबंध में वहां के स्टेकहोल्डर्स से भी बातचीत की जाएगी। इस संबंध में कैबिनेट ने उच्चस्तरीय कमेटी भी गठित करने का फैसला किया है। यह कमेटी असम एकार्ड के क्लॉज छह को लागू करने और इसके असर की समीक्षा करेगी।

इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर एक अहम फैसला लिया है। मंत्रिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में संशोधन के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2018 को भी मंजूरी दी है।

वहीं कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ एजेंसी के रिस्ट्रकचरिंग को मंजूरी प्रदान की है। इसके माध्यम से प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। अब इसे नेशनल हेल्श अथॉरिटी के नाम से जाना जाएगा। वहीं एनपीए (खराब लोन) और घाटे से जूझ रहे तीन सरकारी बैंकों के विलय को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है. अब इंडियन बैंक, विजया बैंक और देना के मर्जर का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और कागजी कार्यवाही के बाद तीनों बैंकों का विलय कर दिया जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+