तमिलनाडु: सेलम में दो बसों में भिड़ंत,7 की मौत, 30 लोग घायल
चेन्नई। तमिलनाडु के सेलम जिले में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा हैं। घटना सलेम की बाहरी सीमा पर देर रात दो बजे घटी जब तेज रफ्तार से कृष्णागिरी जा रही बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक मिनी वैन को टक्कर दी और सामने आ रही एक बस में जा भिड़ी।

पुलिस ने बताया कि एक बस बेंगलुरु से पडक्कल जा रही थी, वहीं दूसरी बस सेलम से कृष्णागिरी जा रही थी। तभी मंनगम के पास एक मिनी वैन का टायर पंचर हो गया। वैन के ड्राइवर ने गाड़ी सकड़ के किनारे पार्क कर दी और टायर बदलने लगा। पीछे से आ रही बस का ड्राइवर वैन के देख नहीं पाया। जब बस पास आ गई तो वैन को बचाने के लिए ड्राइवर ने बस दूसरी और मोड़ दी। तभी सामने से आ रही एक और बस में टकरा गई।
इस हादसे में दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई है। घायलों के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में केरल के चार, कर्नाटक के तीन और एक तमिलनाडु निवासी बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौक पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।












Click it and Unblock the Notifications