कनॉट पैलेस में जून तक तैयार हो जाएगा स्मॉग टॉवर: गोपाल राय

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा है कि प्रदूषण को लेकर उनकी सरकार गंभीर है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली में धूल प्रदूषण पर काबू के लिए कार्य योजना बनाने के लिए सात सदस्यीय दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, आईआईटी दिल्ली, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन चार मार्च को बैठक करेंगे। कनॉट पैलेस पर स्मॉग टावर का का भी लगातार चलने की बात उन्होंने कही है।

delhi pollution, Delhi Pollution Control Committee, IIT Delhi, Delhi, pollution in Delhi, Gopal Rai, Delhi Environment, दिल्ली में प्रदूषण, दिल्ली प्रदूषण, दिल्ली, pollution, air pollution

गोपाल राय ने कहा है कि कनॉट प्लेस का स्मॉग टॉवर जून तक पूरा होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग और एमसीडी को छिड़काव के काम पर भी ध्यान देने को कहागया है। सात ही दिल्ली सरकार 'ग्रीन वार रूम' को भी मजबूत कर रही है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने बीते साल प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए कनॉट प्लेस में 20 करोड़ की लागत का स्मोग टावर लगाने का ऐलान किया था। ये टावर ऊपर से हवा को खिचेंगा और नीचे से साफ हवा छोड़ेगा।

दिल्ली में प्रदूषण बड़ी समस्या

राजधानी दिल्ली में बीते कई सालों से प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है, जो लगातार लोगों को बीमार कर रहा है और जानें ले रहा है। हाल ही में ग्रीनपीस साउथ ईस्‍ट एशिया एनालिस नेआईक्‍यू एयर डाटा को लेकर अपनी एक रिपोर्ट में जारी की। ये रिपोर्ट कहती है कि 2020 में पीएम-2.5 से हुए वायु प्रदूषण से दिल्ली में 54 हजार जानें गई हैं। यानी देश की राजधानी दिल्ली में बीते साल, 2020 में वायु प्रदूषण की वजह से 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। स्टडी कहती है कि बीते साल दिल्ली में प्रदूषण का स्‍तर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के तय मानक के हिसाब छह गुना ज्यादा था। ऐसे में 2020 में पीएम-2.5 के प्रदूषण से 10 लाख आबादी पर 18 हजार लोगों की मौत हुई है। प्रदूषण की वजह से दिल्ली को 8.1 अरब डॉलर का नुकसान भी हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+