NH 42 पर भयंकर हादसा, मिनी बस और लॉरी की टक्कर में 7 की मौत
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में अनंतपुर में मिनी बस और लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह हादसा एनएच-42 पर हुआ है।

टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे का बाद मौके पर मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे पर एक किनारे कर, यातायात सुचारू कर दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications