जम्मू-कश्मीर: राजौरी में गहरी खाई में गिरी बस, 7 मरे, 25 घायल
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। बस के गहरी खाई में समाने से ये हादसा हुआ। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 1 बजे 32 यात्रियों से भरी बस पुंछ के खनेतर से राजौरी जिले के शाहदरा शरीफ की और जा रही थी। इसी दौरान बस डेरा की गली इलाके के पास मैगी मोर पर खतरनाक हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक बस के ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से बस अनियंत्रित होकर वो सड़क से फिसल गई और 1,000 फीट गहरी खाई में गिर गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को निकालकर राजौरी के एक अस्पताल तक पहुंचाया। हादसे के बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 2 लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने धारा 279 और 304-ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications