घर से नौकर धीरे-धीरे करके चुराता था पैसे, जब बैंक पहुंची पुलिस तो मिले करोड़ों रुपये
आगराः भरतपुर हाउस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकर के खातों में करोड़ रुपये मिले। साथ ही उसके नाम पर लाखों रुपये के मकान के कागजात भी मिले। दरअसल, इलाके में रहने वाले जूता उद्यमी पूरन डाबर के घर से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो जाने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने नौकर से पूछताछ की तो रिवाल्वर के साथ नकदी चोरी का खुलासा हुआ।

सात घंटे की रिमांड पर लिया
पुलिस ने नौकर को सात घंटे की रिमांड पर लिया तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। नौकर विवेक मेहतो के बैंक खातों में पुलिस को एक करोड़ पांच लाख रुपये होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने उसके छह खाते को फ्रीज करा दिया है। नौकर विवेद दरभंगा का रहने वाला है। उद्यमी पूरन डाबर के घर पर चोरी करने के आरोप में जेल में बंद है।

40 लाख का मकान खरीदा
वहीं आरोपी विवेक के बहन के खाते में 20 लाख रुपये अलग से मिले हैं। इसके अलावा नौकर ने 40 लाख का एक मकान भी खरीदा था। साथ ही उसने अपने रिश्तेदार को पांच लाख के गहने भी दिए थे। पूछताछ के दौरान उसके बैंक खाते की जानकारी मिली थी। पुलिस ने सारी डिटेल्स बैंकों से मंगवाई है। हरीपर्वत थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक खाते में 55 लाख मिले। और दो अन्य खातों में 50 लाख रुपये मिले। उसके सभी खाते फ्रीज करा दिए गए हैं।

चोरी के रुपये बैंक में करता था जमा
पुलिस ने बताया कि यह रकम थोड़ी-थोड़ी करके चोरी की थी। आरोपी नौकर जब भी घर जाता था, चोरी के रुपये साथ ले जाता था। जो रकम खर्च होने से बच जाती तो उसे बैंक में जमा कराता था। पुलिस ने नौकर विवेक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें भरतपुर हाउस में काम करने वाली एक नौकरानी का नंबर मिला। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसकी मेहतो से दोस्ती थी। वह उसे महंगे उपहार देता था।












Click it and Unblock the Notifications