वादियों में गूंजा, तेरा मेरा क्या अरमान, पाकिस्तान-पाकिस्तान
श्रीनगर। पाकिस्तान में अलगाववादी नेता मसरत आलम ने एक बार फिर से मोदी सरकार को सीधी चुनौती दी है। मसरत आलम ने आज श्रीनगर में भारत के खिलाफ एक विशाल रैली का आयोजन किया। इस रैली में पाकिस्तान का झंडा फहराये जाने के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाये गये।

अलगाववादी नेता मसरत आलम ने भारत के लोकतंत्र और मोदी सरकार के राष्ट्रवादी होने के दावें को ठेंगा दिखाते हुए अपनी रैली में जमकर मेरी जान पाकिस्तान के नारे लगाये। यही नहीं भारी संख्या में मौजूद लोग कश्मीर बनेगा पाकिस्तान के नारे भी लगा रहे थे। इस रैली में अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी भी मौजूद था।
भारत का लोकतंत्र! यहाँ मसरत आलम बेझिझक 'मेरी जान पाकिस्तान' और 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' जैसे नारे लगा सकता हैhttps://t.co/KPK6NL3aBG
— आज तक (@aajtak) April 15, 2015 कश्मीर में अलगाववादी नेता का इस तरह से खुलेआम भारत विरोधी हरकत इसलिए भी बड़ी चुनौती है क्योंति जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी की गठबंधन की सरका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नये सरकार के गठन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
गौरतलब है को कल हालात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उसे बाद में रिहा कर दिया गया था, जिसके बाद आलम ने आज इस रैली का आयोजन करके अपने मंसूबों को साफ कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications