बस स्टॉप पर लड़के-लड़कियां के बैठने के लिए की गई अलग-अलग व्यवस्था, मेयर ने उठाया ये सख्त कदम
Separate arrangement made for the boys and girls waiting at the bus stop, the municipal corporation broke
त्रिवेद्रम, 20 सितंबर। साक्षरता के मामले में देश में नबंर वन राज्य केरल से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। पहले बता दें NSO रिपोर्ट:96.2% साक्षरता दर के साथ केरल देश का सबसे साक्षर राज्य है उसी राज्य के शहर त्रिवेद्रम के बस स्टाप पर लड़के और लड़कियों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई। जिसके बाद वहां के मेयर ने जो फैसला लिया वो एक मिशाल है।

लड़के-लड़कियां एक साथ ना बैठें इसलिए किए गया ये इंतजाम
बस स्टैंड जहां स्थानीय लोगों द्वारा बेंच को 3 में बांट दिया गया था। इसके पीछे उद्देश्य था कि कथित तौर पर वहां लोग नहीं चाहते थे कि बस का इंतजार करते समय लड़के-लड़कियां एक साथ बैठें।

लड़कियों ने एक दूसरे की गोद में बैठकर किया विरोध
इस कदम के बाद इस बस स्टाप पर लड़कियों ने छात्रों ने कथित तौर पर एक-दूसरे की गोद में बैठकर बंटवारे का विरोध किया।

नगर निगम ने तुड़वा दिया पूरा बस स्टॉप
जिसके बाद नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाते हुए बस स्टाप पर किए गए इस विभाजन को ध्वस्त कर दिया गया था। वहां पर एक अब एक नया बस स्टॉप बनाया जाएगा।
Trivandrum, Kerala | Bus stand where bench was split into 3 by locals as they allegedly didn't want boys-girls to sit together while waiting, was demolished by Municipality. New bus stand to come up soon
Students reportedly protested the splitting by sitting on each other's laps pic.twitter.com/48b0IX0hdI
— ANI (@ANI) September 20, 2022
मेयर जेंडर न्यूट्रल बस स्टॉप का करवा रहे है निर्माण
मेयर आर्य राजेंद्रन ने कहा कि एक जेंडर न्यूट्रल बस स्टॉप का निर्माण जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया बस शेल्टर का डिजाइन अंतिम चरण में है और एक बार पूरा हो जाने के बाद काम दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान का करेंगी दौरा, मानवीय आपदा की चेतावनी दी गई है












Click it and Unblock the Notifications