मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सेंथिल बालाजी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वी सेंथिल बालाजी 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्र न्यायालय ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, ईडी की इस कार्रवाई पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
विपक्षी दल सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी को लेकर आलोचना की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी को प्रतिशोध की राजनीति बताया है। वहीं, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे तमिलनाडु में सीटे पाने का एक जरिया बताया। केजरीवाल ने कहा कि राजनीतिक बदले में अंधी बीजेपी लोकतंत्र को क्षति पहुंचा रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ईडी की कार्रवाई पर निंदा करते हुए इसे राजनीति के तहत उठाया गया कदम बताया है। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बताया कि बीजेपी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को डराने और धमकाने में लगी है। इसके साथ ही शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि जिन बीजेपी नेताओं के खिलाफ सबूतों के साथ शिकायतें भेजी गई हैं। उनके खिलाफ कब जांच शुरू होगी।
बता दें कि 18 घंटे की पूछताछ और कई जगहों पर छापेमारी के बाद ईडी ने सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर नौकरी घोटाले के एक केस में मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद बालाजी तमिलनाडु सरकार में बिजली, आबकारी और मद्य मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications