Tamil Nadu: मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, खड़गे ने मोदी सरकार पर बोला हमला

V. Senthil Balaji Arrested: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा (ED) द्वारा तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बाद से सियासी घमासान छिड़ गया है। जहां डीएमके अपने मंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार पर जमकर हमला कर रही है वहीं अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केंद्र सरकार को अड़े हाथ लिया है। खड़गे ने मोदी सरकार पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है। बता दें कि सेंथिल बालाजी (Senthil Balaji) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है।

क्या कहा मल्लिकार्जुन खड़गे ने
मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईडी की इस कार्रवाई को विपक्ष के खिलाफ राजनीतिक उत्पीड़न करार दिया। खड़गे ने कहा कि यह मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक उत्पीड़न और बदले की कार्रवाई के अलावा कुछ नहीं है। विपक्ष में हममें से कोई भी इस तरह के निर्लज्ज कदमों से भयभीत नहीं होगा।

Mallikarjun Kharge Senthil Balaji

मंगलवार देर रात हुई सेंथिल की गिरफ्तारी
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीएमके सरकार में बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के घर पर मंगलवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी। इसी छापेमारी में मंगलवार देर रात को सेंथिल को ईडी ने अपनी हिरासत में ले लिया।

सीएम स्टालिन और ममता ने भी केंद्र पर बोला हमला
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ भाजपा की पिछले दरवाजे की रणनीति की निंदा की। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को अस्वीकार्य और हताश ताते हुए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+