सुनिये कैसे छत्तीसगढ़ चुनाव में पैसों के लेन देन में फंसे बड़े दिग्गज
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से तूफान मच गया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का सनसनीखेज ऑडियो जारी किया है जिसमें पैसों के लेन देन की बात कही जा रही है।

अखबार ने एक टेप जारी किया है जिसमें दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता आपस में बात रहे हैं।
ऑडियो में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को बैठाने की डील की जा रही है। जिसके लिए कांग्रेस उम्मीदवार को 7 करोड़ रुपए की पेशकश की जा रही है।
आपको बता दें कि 13 सितंबर 2014 को उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मंतुराम पवार ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था। कांकेर सीट के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा के विक्रम सिंह उसेंडी की चुनाव जीत गये थे।
इस ऑडियो में मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर अजीत जोगी तक का जिक्र हुआ है। वहीं अजीत जोगी ने वीडियों को फर्जी बताते हुए अखबार के खिलाफ मानहानि का दावा करने की बात कही है।
कांग्रेस के आला कमान ने अजीत जोगी को नोटिस जारी करते हुए मामले में सफाई मांगी है। लेकिन भाजपा की ओर से किसी भी बड़े नेता ने अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications