SpiceJet के हाथों नहीं बिकेगा NDTV, वरिष्ठ अधिकारी ने खबरों को बताया फर्जी
नई दिल्ली। समाचार चैनल NDTV ने उन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें यह कहा गया था कि अब समाचार चैनल का मालिकाना हक और शेयर में ज्यादा हिस्सा SpiceJet के मालिक अजय सिंह का होगा। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि प्रणय रॉय और राधिका रॉय के ओर से स्थापित किए गए New Delhi Television Limited (NDTV) जल्द ही बिक जाएगा।

रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इसके संस्थापक कंपनी में अपने हिस्से का शेयर कम कर के 20 फीसदी तक सीमित कर लेंगे और SpiceJet के मालिक अजय सिंह 40 फीसदी शेयर के मालिक बन जाएंगे। अंग्रेजी समाचार The Hindu के अनुसार NDTV के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन रिपोर्ट्स का एक वाक्य तक सच नहीं है।
CBI ने मारा था छापा
पिछले कुछ महीनों में NDTV में महत्वपूर्ण घटनाएं घटीं। 5 जून को CBI ने रॉय के घरों पर छापा मारा था। NDTV ने एक बयान में कहा था कि 'NDTV और उनके प्रमोटरों को परेशान करने की मंशा से उन्हीं पुराने और झूठे आरोपों को लेकर CBI ने छापा मारा। एनडीटीवी और इसके प्रमोटर ऐसे छापो से डरने वाले नहीं है बल्कि हम इसके खिलाफ लड़ेगे।हमारी तरफ से उन लोगों के लिए एक संदेश है जो भारत की संस्थाओं को बर्बाद करना चाहते हैं। हम अपने देश को ऐसी शक्तियों से बचाने के लिए लड़ते रहेंगे'।
जब रामदेव खरीद रहे थे NDTV!
वहीं NDTV के बिकने को लेकर फर्जी खबर उस समय भी सामने आई थी जब CBI ने एनडीटीवी चैनल के को-फाउंडर प्रणव रॉय के दिल्ली स्थित घर समेत कुछ जगहों पर छापेमारी की गई थी। खबर आई थी कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि योगपीठ NDTV को खरीदेगा हालांकि उसी दिन पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने ट्वीट करके मामले का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि NDTV खरीदने को लेकर बाबा रामदेव से शुरूआती बातचीत की खबरें बिल्कुल झूठी हैं। उन्होंने इस तरह की खबरों को फर्जी, आधारहीन और अनौपचारिक बताया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications