हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता विजय चव्हाण का निधन
हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले वरिष्ठ अभिनेता विजय चव्हाण को शनिवार को निधन हो गया। चव्हाण 63 साल के थे।
नई दिल्ली। हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले वरिष्ठ अभिनेता विजय चव्हाण का शनिवार को निधन हो गया। चव्हाण 63 साल के थे। उन्होंने मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल में सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। दोपहर 12 बजे विजय चव्हाण का अंतिम संस्कार मुंलुंड में किया जाएगा। चव्हाण पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें बुधवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चव्हाण की पहचान फिल्मों और थियेटर में एक कॉमिक किरदार के तौर पर थी।
विजय चव्हाण के निधन से फिल्म जगत में शोक का माहौल है। फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने चव्हाण को श्रद्धांजलि दी है। चव्हाण ने कुल मिलाकर करीब 350 हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया। थियेटर की दुनिया में भी चव्हाण की एक अलग पहचान थी। मराठी दर्शकों के बीच विजय चव्हाण को मराठी स्टेज शो मोरुची मावशी ने काफी लोकप्रियता मिली।
इनके अलावा 'जात्रा', 'जापातलेला', 'पछाड़लेले' और 'श्रीमंता दामोदर पंता' जैली फिल्मों से चव्हाण के अभिनय को नई पहचान मिली। विजय चव्हाण को मराठी फिल्मों का अनुपम खेर भी कहा जाता था। साल 1993 में आई उनकी मराठी फिल्म 'झापलेला' को बाद में हिंदी में भी डब किया गया। चव्हाण की यादगार फिल्मों में साल 2007 में आई 'मुंबईचा डबेवाला' और साल 2015 में आई 'सासुचा स्वंयवर' थी।
ये भी पढें- इंडियन आइडल में झेलना पड़ता है ये सब, पूर्व प्रतिभागी ने खोला पर्दे के पीछे का राज