नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, लंबी बीमारी के बाद 67 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
नई दिल्ली, 04 दिसंबर। वरिष्ठ पत्रकार और अभिनेत्री मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ का आज (शनिवार) निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने दी। मल्लिका ने बताया कि कल यानी रविवार को पत्रकार विनोद दुआ का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 67 वर्ष की उम्र में विनोद दुआ के निधन से मीडिया जगत शोक में डूब गया है।
Recommended Video

एक्ट्रेस मल्लिका दुआ ने ये दुखद खबर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर के दी। उन्होंने लिखा, 'मेरे निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ अब हमारी बीच नहीं रहे।' मल्लिका दुआ आगे लिखती हैं कि उन्होंने (विनोद दुआ) अद्वितीय जीवन जिया, दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से 42 वर्षों तक वह पत्रकारिता की उत्कृष्टता के शिखर तक बढ़ाते हुए हमेशा सच बोलते रहे। वह अब महारी मां और अपनी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं। हमेशा की तरह दोनों गाना, खाना बनाना, घूमना फिर एक साथ कर सकेंगे। कल (5 दिसंबर) उनका अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में होगा।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
कोरोना से हुई थी पत्नी की मौत
बता दें कि मल्लिका दुआ की मां और पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी चिन्ना का निधन कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से हुआ था। दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दोनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। विनोद दुआ तो महामारी से लड़कर घर आ गए लेकिन उनकी पत्नी का निधन हो गया था। विनोद दुआ मीडिया जगत का जाना पहचाना नाम थे, उन्होंने दूरदर्शन के लिए भी काम किया था। कोरोना संक्रमण के बाद से ही उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। पत्नी चिन्ना का निधन गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications