आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

हैदराबाद, 04 दिसंबर। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल कोनिजेती रोसैया का आज (शनिवार) सुबह निधन हो गया। उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक के रोसैया लंबे समय से बीमार थे, उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रोसैया कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख व्यक्ति थे, उन्हें सबसे अनुभवी नेता भी माना जाता है। कोनिजेती रोसैया 3 सितंबर 2009 से 24 नवंबर 2010 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

Former CM of unified Andhra Pradesh and former governor of Tamil Nadu Konijeti Rosaiah passed away

कोनिजेती रोसैया का जन्म 4 जुलाई 1933 को हुआ था। वह कर्नाटक के राज्यपाल भी रह चुके हैं, उन्होंने प्रदेश के 17वें राज्यपाल के तौर पर 28 जून 2014 - 31 अगस्त 2014 तक अपनी सेवा दी। इसके बाद वह 31 अगस्त 2011 - 30 अगस्त 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले कोनिजेती रोसैया विधायक और सांसद भी रहे हैं। अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कई मंत्री पदों को संभाला। तमिलनाडु में राज्यपाल के तौर पर 5 साल काम करने के दौरान ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: CM जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के विकास के लिए नीति आयोग से मांगा समर्थन का आश्वासन

कोनिजेती रोसैया के रानीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने स्वतंत्रता कार्यकर्ता एनजी रंगा के राजनीतिक शिष्य के रूप में शुरुआत की और 1968, 1974, 1980 और2009 में एमएलसी और चिराला विधानसभा क्षेत्र से 1989 और 2004 में विधायक चुने गए। पहली बार वह 1998 में सांसद चुने गए, इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल के पद पर रहे। कोनिजेती रोसैया के नाम सबसे ज्यादा 7 बार राज्य का बजट पेश करने का भी रिकॉर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+