जम्मू-कश्मीर: पाक को भारत की खुफिया जानकारी देने वाला डीएसपी सस्पेंड

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के एक सीनियर अधिकारी को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि उसने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराई।

Senior Jammu and Kashmir cop gave Pakistan information, suspended

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी तनवीर पर कश्मीर घाटी में संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी एजेंट्स को खुफिया जानकारी मुहैया कराने का आरोप है। इस पूरे मामले पर डीजीपी के. राजेंद्र कुमार ने डीएसपी तनवीर पर नजर बनाई हुई थी। टाइम्स आॅफ इंडिया की खबर के मुताबिक, गृह मंत्रालय से डीजीपी को यह जानकारी मिली थी कि डीएसपी तनवीर टेलीफोन के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के साथ संपर्क में हैं।

इन आरोपों पर तनवीर अहमद ने कहा है कि तकरीबन एक महीने पहले कंट्रोल रूम में उनके पास एक फोन कॉल आया। फोन करने वाला घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती कहां-कहां है, इसकी जानकारी चाहता था। उसने खुद को आर्मी कमांडर बताया था। तनवीर के मुताबिक, उन्होंने जानकारी साझा करने से पहले एसपी से परमिशन भी ली थी।

डीएसपी तनवीर पर पाक एजेंटों तक व्हाट्सऐप के जरिए गुप्त जानकारी साझा करने का आरोप है। गृह मंत्रालय को भनक लगते ही उनके कॉल रेकॉर्ड की जांच हुई। इसके बाद डीजीपी को सूचित किया गया औरत तकरीबन 15 दिनों पहले ही डीजीपी ने तनवीर अहमद पर निगरानी रखना शुरू किया।

हालांकि, ऐसी भी खबरें हैं कि पाकिस्तान की तरफ से घाटी में तैनात पुलिसवालों को बीते कुछ वर्षों से लगातार फोन कॉल्स आते हैं। वे खुद को अमूमन सुरक्षा एजेंसी का अधिकारी बताकर जवानों से तैनाती की स्थिति से जुड़ी जानकारी मांगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+