राजेश रंजन बने सीआईएसएफ के नए डायरेक्टर जनरल
नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजेश रंजन को सेंट्रल इंडस्ट्रियल सेक्युरिटी फोर्स का नया डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। राजेश रंजन 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वह बिहार कैडर से आते हैं। मौजूदा समय में वह बीएसफ के डायरेक्टर जनरल थे। राजेश रंजन को 30 नवंबर 2020 तक के लिए सीआईएसएफ का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। पर्सनल मिनिस्ट्री की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वह 20 नवंबर 2020 तक सीआईएसएफ डीजी के पद पर तैनात रहेंगे।

आपको बता दें कि ओपी सिंह के जाने के बाद यह पद लंबे समय से खाली पड़ा था। ओपी सिंह को उत्तर प्रदेश का डीजीपी बनाया गया था, जिसके बाद से सीआईएसएफ के डीजी का पद खाली था। ओपी सिंह को इसी वर्ष जनवरी माह में यूपी का डीजीपी बनाया गया था। गौरतलब है कि सीआईएसएफ तमाम अहम स्थानों में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए इस्तेमाल की जाती है। सीआईएसएफ के जवान मुख्य रूप से सरकार द्वारा अहम स्थानों पर तैनात किए जाते हैं, जिसमे मुख्य रूप से एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन आदि आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications