कश्मीर का दौरा कर वापस लौटे गुलाम नबी आजाद ने कहा- घाटी में स्थिति बहुत खराब है

जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने मंगलवार को कहा कि घाटी में स्थिति बहुत खराब है। 5 अगस्त को जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जा खत्म किए जाने बाद गुलाम नबी आजाद छह दिनों के दौरे पर राज्य में पहुंचे हुए हैं। जम्मू पहुंचे आजाद ने कहा कि, इस बारे में मुझे अभी मीडिया से कुछ नहीं कहना है। मैं कश्मीर में चार दिन रहा तथा दो और दिन जम्मू में रहने के लिए यहां पहुंचा हूं।

Senior Congress leader Ghulam Nabi Azad Tuesday said the situation in the Valley is very bad

जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद ने अपने निवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, कश्मीर के हालात खराब हैं। इन चार दिनों में वह जहां-जहां जाना चाहते थे, उन्हें उसके दसवें हिस्से में भी जाने नहीं दिया। हालांकि उन्होंने कश्मीर मामले पर अधिक बात करने से इंकार करते हुए कहा कि वह घाटी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गए थे और अपने दौरे की विस्तृत रिपोर्ट वह दिल्ली पहुंच कोर्ट में पेश करेंगे। छह दिवसीय दौरे के समापन के बाद जो भी कहना होगा, कहूंगा।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के चार जिलों का दौरा करने की इजाजत दी थी। इसी के तहत वह श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग का दौरा कर आज जम्मू आए हैं। अब वह दो दिन जम्मू में ही रहेंगे। राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लिए जाने और राजनीतिक गतिविधियों पर लगी पाबंदी के बारे में पूछे जाने पर आजाद ने कहा,जम्मू कश्मीर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का कोई निशान नहीं है। आजाद का दौरा तब मुमकिन हुआ, जब 16 सितंबर को उच्चतम न्यायालय ने उन्हें राज्य जाने की अनुमति दी थी।

जम्मू कश्मीर का केंद्र सरकार द्वारा पुनर्गठन किए जाने के बाद सर्वाेच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे गुलाम नबी आजाद ने रविवार को अनंतनाग का दौरा किया था। सोमवार को वह कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने फल मंडी का भी जायजा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+