वरिष्ठ भाजपा नेता का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, बोले- उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता को अपना नाम बदल लेना चाहिए। हाल के दिनों में जिस तरह से पश्चिम बंगाल में हिंसा देखने को मिली है उसको लेकर श्याम जाजू ने कहा कि टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी डरी हुई हैं क्योंकि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में हारने जा रही है, इसी वजह से वह लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही हैं।

mamta

श्याम जाजू ने कहा कि ममता बनर्जी को अपना नाम बदल लेना चाहिए, क्योंकि उनका बर्ताव और राजनीति करने का तरीका उनके नाम से मेल नहीं खाता है। उनके भीतर लगाव की कमी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच लगातार तनाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा देखने को मिली है। 14 मई को जिस तरह से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में हिंसा देखने को मिली थी, उसके बाद भाजपा लगातार टीएमसी पर हमलावर है।

पश्चिम बंगाल में हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने अनुच्छेद 324 का इस्तेमाल करते हुए यहां पर एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार खत्म करने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से 16 मई को ही पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार थम गया है। पश्चिम बंगाल की आखिरी की 8 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। इसके साथ ही देश के 8 राज्यों की 59 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+