Kolkata: कोरोना से स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी की मौत, सीएम ममता ने जताया दुख

कोलकाता। पूरा देश इस वक्त कोरोना से जंग लड़ रहा है, रविवार को पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डॉ बिप्लब कांति दासगुप्ता की कोरोना से मौत हो गई है, उनका इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, डॉ बिप्लब कोरोना से संक्रमित होने के बाद कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, कल रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, डॉक्टर ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी हालत बिगड़ती ही चली गई और आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Recommended Video

    West Bengal Coronavirus: Medical Officer की कोरोना से मौत, पत्नी भी संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    Kolkata: कोरोना से स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी की मौत

    रिपोर्ट के मुताबिक ये पश्चिम बंगाल में चिकित्सा बिरादरी से पहली मौत है, डॉ बिप्लब कांति दासगुप्ता की पत्नी की कोरोना पॉजिटिव हैं. उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है, सीएम ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।

    दुनियाभर में दो लाख से ज्यादा लोगों की जान गई

    गौरतलब है कि चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा है। फिलहाल अभी तक इसकी कोई वैक्सीन और दवा नहीं बन पाई है। जिस वजह से दुनियाभर में दो लाख से ज्यादा लोगों की जान इस महामारी की वजह से गई है। वहीं दुनियाभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 30 लाख पहुंचने वाली है। मौजूदा वक्त में अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं भारत में लॉकडाउन के बाद भी आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है।

    कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26498 हो गई

    ताजा अपडेट की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26498 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 1990 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 लोगों की मौत हो गई है। भारत में अबतक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 824 तक पहुंच गई है। जबकि 5804 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं तो वहीं कोविड 19 की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2,494 लोगों की मौत हुई है, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार रात को बताए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब तक मरने वालों आंकड़ा 53,511 के पार पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित रोगियों एवं उससे मौत के मामले संयुक्त राज्य अमेरिका अभी शीर्ष पर बना हुआ है। उसने स्‍पेन और इटली को पीछे कर द‍िया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+