गाय के साथ सेल्फी लेकर लीजिए खास प्रतियोगिता में हिस्सा
नई दिल्ली। क्या आप गाय के साथ सेल्फी लेने हैं, अगर हां तो आपके लिए एक ऐसा एप आ गया है जिसके जरिए गाय के साथ सेल्फी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। दरअसल लोगों में गाय को लेकर जागरुकता फैलाने और इसके लाभ की जानकारी को पहुंचाने के लिए गोसेवा परिवार ने एक मोबाइल एप लॉच किया है जिसके जरिए लोग गाय के साथ सेल्फी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस गोसेवा संगठन का कहना है कि यह एप लोगों को गाय से होने वाले लाभ के बारे में जागरुक करेगा। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी अपनी एंट्रीस भेज सकते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2015 में इस तरह की प्रतियोगिता की शुरूआत की गई थी, जिसमे लोगों को अपनी एंट्री व्हाट्सएप के जरिए भेजना था। जिसकी वजह से इस प्रतियोगिता के संचालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बात इस प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, अब आप अपनी एंट्री को एप के जरिए बेहद आसानी से भेज सकते हैं। गोसेवा परिवार ने बताया कि इस अभियान के जरिए वह लोगों को गाय से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक करना चाहती है। परिवार के एक सदस्य अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि इस एप का लक्ष्य है लोगों को गोमाता की सेवा करने के लिए प्रेरत करके मानवता की सेवा करना।
इसे भी पढ़ें- ATM में मदद के बहाने लूटे लाखों रुपए, CCTV में कैद हुई घटना












Click it and Unblock the Notifications