चलती ट्रेन में सेल्फी लेना अब पड़ेगा भारी, लगेगा तगड़ा जुर्माना
नई दिल्ली। पिछले दो-तीन महीनों के अंदर चलती गाड़ी के बीच सेल्फी लेने से होने वाली दुर्घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है जिसे रोकने के लिए सरकार ने अब एक कड़ा निर्णय लिया है।
अब अगर कोई यात्री चलती ट्रेनों में सेल्फी लेता पकड़ा गया तो उसे फाइन देना होगा जो कि काफी ज्यादा होगा। इस बारे में फैसला आज रेलवे बोर्ड की ओर से आयोजित हुई बैठक में लिया गया है।
सेल्फी से बढ़ रहे हैं हादसे..
इस बारे में रेल एसपी ने मीडिया से कहा कि अक्सर लोग जब ट्रेन पुल पर से होकर गुजरती है या फिर हिल एरिया से निकलती है तो अक्सर लोग ट्रेन के गेट पर आकर सेल्फी लेने लगते हैं और अनचाहे हादसे के शिकार हो जाते हैं जिसे रोकने के लिए अब प्रशासन ने जुर्माना वाला कदम उठाता है। इस बारे में प्रशासन सेल्फी से होने वाले नुकसान पर सेल्फी जागरुकता अभियान भी चलायेगा।













Click it and Unblock the Notifications