करीना कपूर संग सेल्फी लेकर बुरे फंसे सीएम रमन सिंह..मचा बवाल
रायपुर। जी हां.. करीना कपूर संग सीएम रमन सिंह को सेल्फी लेना बड़ी मुसीबत बन गया है जिसके कारण वो विपक्षी दलों के परिहास और आलोचना का कारण बन गये हैं।
दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मातृशक्ति पर आयोजित यूनिसेफ के क्लोजिंग कार्यक्रम में अभिनेत्री करीना कपूर चीफ गेस्ट थीं तो वहीं उनके साथ उस वक्त मंच पर सीएम रमन सिंह भी विराजमान थे।
करीना कपूर संग सेल्फी लेकर बुरे फंसे सीएम रमन सिंह.
प्रोग्राम में करीना कपूर अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंची थीं, मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन किया। वहीं जब करीना मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बगल में बैठीं तो मुख्यमंत्री ने मोबाइल निकाल करीना के साथ सेल्फी ली।
जिस पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए तीखा वार किया है, कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने में बिजी हैं। कार्यक्रम में सीएम रमन सिंह और अभिनेत्री करीना कपूर ने राज्य के 36 विभिन्न स्कूलों की 31 प्रतिभावान बालिकाओं और पांच शिक्षिकाओं को छत्तीसगढ़ रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया।













Click it and Unblock the Notifications