तेलंगाना पर बिजली संकट गहराया, एस्मा लगाने की तैयारी में सरकार

राज्य में बिजली कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर है। तीन दिनों ने सीमांध्र अंधेरे में है। बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने एस्मा लगाने के संकेत दिए हैं। राज्य के हजारों बिजली कर्मचारी के हड़ताल पर होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली सप्लाई बाधित होने की वजह से जरूरी सेवा पर असर पड़ रहा है।
बिजली नहीं होने से अस्पतालों में मरीजों पर असर पड़ा है, रेलवे की सेवाओें पर भी असर पड़ा है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के साथ बैठक की पेशकश की है।












Click it and Unblock the Notifications