सीमा हैदर ने पति के सामने की ऐसी हरकत, पड़ोसी भी रह गए हैरान, Video देख आप भी कहेंगे- 'भाभी तो...'

Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। पाकिस्तान से मई 2023 में आई सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ उनके घर में ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं। सीमा हैदर का कहना है कि उन्होंने और सचिन में नेपाल के मंदिर में शादी की थी।

इन दिनों फेसबुक पर सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर अपने हिन्दुस्तानी पति सचिन मीणा के सामने कुछ ऐसा कर रही हैं, जिसको देखकर पड़ोसी भी हैरान हो गए हैं।

Seema Haider News

सीमा हैदर का वीडियो हुआ वायरल

सीमा हैदर का ये वीडियो 16 जून का है। ये वीडियो किसी कार्यक्रम का है। इस वीडियो में सीमा हैदर किसी शख्स के चेहरे पर केक फेंकते नजर आ रही है। वीडियो में सीमा हैदर पहले केक अपने हाथ में लेकर हंसती हुई नजर आती हैं और फिर अपने पास खड़े शख्स के चेहरे पर फेंक देती हैं। केक शख्स के आंखों में चला जाता है। जिसके बाद वो थोड़े नाराज भी नजर आते हैं।

इस वीडियो पर 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज है। वहीं 500 से ज्यादा लोगों ने कमेंट भी किया है। कमेंट में कई लोगों ने लिखा है कि भाभी जी तो बिंदास हैं। वहीं कईयों का कहना है कि सीमा हैदर को बच्चों से शर्म करना चाहिए...इस तरह की हरकत करना सही नहीं है।

सीमा हैदर और गुलाम हैदर का मामला कहां तक पहुंचा?

इन दिनों सीमा हैदर अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं। असल में गुलाम हैदर सीमा हैदर से अपने चार बच्चों को वापस देने की मांग कर रहा है। सीमा हैदर अपने और गुलाम हैदर के चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आई थीं।

अब इस मामले में पाकिस्तान में भी कूद पड़ा है। पाकिस्‍तान के बच्‍चों के अधिकार से जुड़े निकाय ने भारत से तत्‍काल गुलाम हैदर के 4 बच्‍चों को वापस भेजने की मांग की है। पाकिस्तान टीवी चैनल एआरवाई ने खुलासा किया है।

इससे पहले गुलाम हैदर ने पाकिस्‍तान की शहबाज शरीफ सरकार से गुहार लगाई थी कि उनको अपने बच्चे वापस चाहिए। गुलाम हैदर ने भारत में इसको लेकर मुकदमा भी कर रखा है।

पाकिस्तान के बच्‍चों के अधिकार से जुडे़ राष्‍ट्रीय आयोग ने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि गुलाम हैदर के बच्‍चों को सीमा हैदर से वापस लेकर पाकिस्तान बुलाया जाए। जब सीमा ने पाकिस्तान छोड़ा था तो गुलाम हैदर दुबई में थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह पाकिस्तान में हैं।

सीमा हैदर भारत में अवैध तरीके से आने के लिए 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार भी किया गया था। सीमा हैदर पर बिना वीजा भारत में प्रवेश करने का आरोप था। भारत के विदेश मंत्रालय इस मामले की अब भी जांच कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+