सीमा हैदर और सचिन के केस में अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए सबकुछ
पाकिस्तान की कराची की महिला सीमा हैदर भारत के उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा से 2019 में पबजी खेलने के दौरान मिली। दोनों के बीच में प्यार हो गया। सीमा हैदर ने मई 2023 में अपने चार बच्चों के साथ भारत में अवैध तरीके से आई।
इस केस में कई मोड़ अब तक सामने आ चुके हैं। PUBG लव, शादी, भारत में अवैध एंट्री, ISI लिंक से लेकर ATS से पूछताछ तक, आइए जानें सीमा हैदर केस में अब तक क्या-क्या हुआ है...?

सीमा ने मई 2023 में पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते होते हुए भारत में अवैध तरीके से आई। सीमा अपने चार बच्चों के साथ सचिन के साथ एक नया परिवार शुरू करने के लिए तैयार थी। पुलिस को जब तक भनक नहीं लगी थी तो सबकुछ ठीक था।
सीमा हैदर की कहानी सामने आने के बाद से इस प्रेम कहानी में कई मोड़ आए हैं। जो मामला सीमा पार रोमांस जैसा लग रहा था, उसमें अब पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी की संलिप्तता का शक हो गया है।
नेपाल में मार्च 2023 में मिले सीमा और सचिन
सीमा और सचिन की प्रेम कहानी में तब मोड़ आया जब उन्होंने इस साल मार्च में नेपाल में मुलाकात की। सीमा और सचिन का कहना है कि इसी दौरान उन्होंने काठमांडू मंदिर में शादी कर ली थी।
नेपाल होटल में सीमा और सचिन ने अपना असली पहचान नहीं बताया था। जब अधिकारियों ने होटल के रिकॉर्ड की जांच की, तो सीमा और सचिन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे उनकी असली पहचान पर शक हो गया।
सीमा ने पार की सरहद
मई 2023 में सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। जब सीमा से उनके फैसले और कराची से ग्रेटर नोएडा तक की उनकी यात्रा के बारे में पूछा गया, तो सीमा ने कहा कि वह उस वक्त तक काफी हिंदू महिला की तरह बर्ताव करने लगी थी। उन्हें सचिन ने फोन पर सबकुछ के बारे में ट्रेंड किया था।
गिरफ्तारी और जमानत
सचिन और सीमा को 7 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप लगाया, जबकि सचिन और उसके पिता पर उसकी मदद करने का आरोप लगाया गया। हालांकि, सीमा की यात्रा पर प्रतिबंध और पता ना बदलने की शर्त पर कोर्ट ने तीनों को तीन दिन बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
सीमा टीवी और न्यूज चैनल पर हुई फेमस
जब सीमा और सचिन अपनी जमानत के बाद ग्रेटर नोएडा में घर लौटे हैं, उन्होंने पत्रकारों और मीडिया को एक के बाद एक कई इंटरव्यू दिए। सीमा ने मीडियो वालों को कहा है कि वह अब एक हिंदू महिला हैं और सचिन को छोड़कर कभी भी पाकिस्तान नहीं जाएंगी। इंटरव्यू में सीमा 'राधे राधे' लिखी शॉल पहने हुए और पूजा करते हुए दिखीं।
सीमा और ISI लिंक
इसी बीच सीमा हैदर को लेकर भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई से उसके संभावित संबंधों पर सवाल उठाते हुए अपनी जांच जारी रखी है। सीमा के अपने भाई आसिफ और चाचा गुलाम अकबर के जरिए से पाकिस्तानी सेना से कथित संबंधों की जांच भी तेज हो गई।
हालांकि सीमा ने पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। सीमा ने कहा कि वह सिर्फ सचिन के प्यार में पाकिस्तान आई हैं। सच्चाई आखिर में सामने आ जाएगी।
फिलहाल ATS के रडार पर सीमा
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है, सीमा उत्तर प्रदेश एंटी-टेरर एजेंसी (एटीएस) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के रडार पर बनी हुई हैं। ATS ने सीमा और सचिन से लगातार दो दिन पूछताछ की है। वहीं आईबी भी सीमा और सचिन को लेकर जांच कर रही है।
वहीं सीमा के पति गुलाम हैदर, जो सऊदी अरब में रहते हैं, उन्होंने सीमा और अपने चार बच्चों को पाकिस्तान भेजने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications