डांस करते-करते सीमा हैदर को सचिन मीणा ने गोद में उठाया और फिर..., वायरल हुआ Video

Seema Haider Dance Video: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर जब से भारत आई है, हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ सीमा हैदर अक्सर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं।

सीमा हैदर और सचिन मीणा का अब एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सीमा और सचिन के ग्रेटर नोएडा वाले घर का है। वीडियो में सचिन मीणा सीमा को गोद में उठाए हुए दिख रहे हैं।

Seema Haider Dance Video

डांस वीडियो में सीमा और सचिन एक कमरे में हरियाणवी गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते सीमा को सचिन गोद में उठाकर घूमाने लगते हैं। डांस करते वक्त सीमा और सचिन को बच्चे भी देख रहे थे। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। वीडियो में सीमा लाल रंग का शूट पहने दिख रही हैं।

इस वीडियो पर सीमा हैदर और सचिन मीणा का यूजर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इन दोनों को शर्म नहीं आ रही है।' एक यूजर ने लिखा, 'ये अपने बच्चों के सामने ही ऐसे डांस कर रहे हैं। इनके बच्चे क्या सीखेंगे।'

वहीं कई यूजर ने सचिन की बॉडी शेमिंग की है। कईयों ने कहा है कि देखकर नहीं लगता कि वो सीमा को गोद में उठा सकते हैं। वहीं कईयों ने सचिन को अच्छे से खाना-पिना खाने की सलाह दी है।

कौन हैं सीमा हैदर

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जुलाई 2023 से अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही हैं। पाकिस्तान में जन्मी सीमा गुलाम हैदर पहले से शादीशुदा हैं और चार बच्चों की मां हैं। सीमा अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई हैं। सीमा और सचिन की प्रेम कहानी 2019 में शुरू हुई जब ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय उसकी मुलाकात हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+