'सीमा हैदर का अब जेल जाना तय, इतने साल रहेगी सलाखों के पीछे, बच्चे बिना मां के जाएंगे पाकिस्तान', पति का दावा

Seema Haider News: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पिछले कई महीनों से अपने प्रेमी और भारतीय पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में अपने चार बच्चों के साथ रह रही हैं। लेकिन अब पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

सीमा हैदर अब जेल जा सकती है, वो भी एक-दो साल के लिए नहीं बल्कि पांच सालों के लिए। वहीं सीमा हैदर के बच्चों को बिना मां के पाकिस्तान जाना होगा। ये दावा पाकिस्तानी नागरिक गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक किया है।

Seema Haider News

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि वह अब सीमा हैदर को पांच सालों के लिए जेल करवाएंगे। गुलाम के वकील ने यह भी कहा है कि ना सिर्फ सीमा हैदर को वो 5 साल की जेल करवाएंगे बल्कि उनके चार मासूम बच्चों को पाकिस्तान उनके पिता के पास भिजवाएंगे।

'सीमा हैदर को सजा दिलाकर ही सांस लूंगा'

वकील मोमिन मलिक हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। मोमिल मलिक सीमा हैदर के पाकिस्तान पति गुलाम हैदर का केस भारत में लड़ेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक वकील मोमिन मलिक ने कहा है, ''वे सीमा हैदर को सजा दिलवाकर ही सांस लेंगे। सीमा को जल्द ही पांच साल की जेल होने वाली है। सीमा ने गुलाम हैदर को बिना तलाक दिए, दूसरी शादी कर ली है। जो कि गैरकानूनी है।''

Seema Haider News

वकील मोमिन मलिक ने आगे कहा, ''बच्चों के पिता गुलाम हैदर को भी उनका अधिकार दिलवाऊंगा। उनको बच्चों की कस्टडी मिलनी चाहिए। सीमा और गुलाम हैदर के बच्चों पर पिता का पहला हक बनता है...इसलिए बच्चों की कस्टडी गुलाम को ही जानी चाहिए। बच्चे उसके बाद पाकिसतान जाएंगे।''

Seema Haider News

'सचिन बच्चों का जबरन करा रहे धर्मांतरण...'

वकील मोमिन मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, सीमा और सचिन चाहे कुछ भी करें लेकिन वो बच्चों का जबरन धर्मांतरण नहीं करा सकते हैं। बच्चों को अभी तक तो कुछ पता ही नहीं है। सीमा का असली नाम अभी भी सीमा हैदर ही है, वो मीणा कैसे हो सकती हैं।

सीमा हैदर की कमाई भी है गैरकानूनी!

वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि सीमा हैदर भारत में रहकर सोशल मीडिया के जरिए जो पैसे कमा रही हैं, वो गैरकानूनी है। आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होकर, वो जितने भी पैसे बना रही हैं... वो सब जल्द बंद हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+