कैसे हुई थी सीमा हैदर और गुलाम की मुलाकात, कैसी है इनकी लव स्टोरी? सऊदी से पति ने नया Video जारी कर बताया
Seema Haider News: पाकिस्तान की सीमा हैदर और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की कहानी में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। PUBG खेलते हुए 2019 में सीमा और सचिन को प्यार हुआ। जिसके बाद मई 2023 में नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से सीमा भारत आ गई और सचिन की पत्नी बनकर रहने लगी।
दूसरी ओर सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर, जो 2019 से सऊदी अरब में हैं। उनका एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गुलाम हैदर ने बताया है कि कैसे और उनकी और सीमा की प्यार की शुरुआत हुई और फिर दोनों ने लव मैरिज की।

इससे पहले भी गुलाम हैदर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने भारत की सरकार से सीमा हैदर और अपने चार बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की गुजारिश की थी।
अब गुलाम हैदर ने एक नया इंटरव्यू दिया है। जिसमें गुलाम ने बताया है कि वो और सीमा कैसे और कब मिले थे। गुलाम ने कहा,''हमारी बात एक मिस्ड कॉल के जरिए हुई थी। मैंने बस एक नंबर ट्राई किया और सीमा ने फोन उठाया था। जब हमारी फोन पर बात हुई तो हम एक-दूसरे को नहीं जानते थे। जिसके बाद हमने कोट बंगले में एक दरगाह में मिलने का प्लान बनाया। ये हमारी पहली मुलाकात थी।''
गुलाम हैदर ने आगे कहा, ''हम सिंध में अबनशाह में मिले थे। हम दोनों रिश्ते में आ गए। हमारी कोशिश थी कि बातचीत के बाद हम शादी कर लें। हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया था। उसके बाद हमने घरवालों को बिना बताए जकोबाबाद में कोर्ट मैरिज की थी। ये साल 2014 की बात है।''
गुलाम हैदर ने आगे कहा, ''हमने तीन-से-चार महीने बात करने के बाद ही शादी कर ली थी। मैंने अपनी पहली पत्नी को शादी होने तक इस बारे में कुछ नहीं बताया था। सीमा के कहने पर हम जकोबाबाद गांव को छोड़कर कराची आ घए थे। यहां मैंने पैसे कमाने के लिए पत्थर और टाइल का काम किया, रिक्शा भी चलाया। फिर मैं पैसे कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया।''
गुलाम हैदर ने बताया कि शादी के बाद मुझे पता चला था कि सीमा का कोट बंगले में बड़ा परिवार है। जहां उसके चाचा, मामा, पिता, भाई-बहन सब रहते हैं। सीमा एक भाई और तीन बहन है।












Click it and Unblock the Notifications