सफेद साड़ी, माथे पर जय माता दी...,सीमा हैदर ने फहराया तिरंगा और लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देखें Video
पाकिस्तानी नागगिर सीमा हैदर पिछले महीने से सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले भी सीमा हैदर ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की भावना को प्रतिध्वनित करते हुए सीमा हैदर ने जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रविवार को तिरंगा फहराया।

सीमा हैदर का दिखा अलग ही अंदाज
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर अपने वकील एपी सिंह के साथ नोएडा स्थित सचिन मीणा के आवास पर 'हर घर तिरंगा' उत्सव में शामिल हुईं और तिरंगा फराया। सीमा हैदर इस दौरान अलग ही अवतार में नजर आईं। उनके हाथ में तिरंगा था। उन्होंने साड़ी भी तिरंगा पैटर्न वाली पहन रखी थी। सीमा ने माथे पर 'जय माता दी' वाली पट्टी बांध रखी थी।
लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सीमा हैदर और सचिन मीणा "जय भारत माता" और "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाते देखा गया। इसके साथ ही वो पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगा रही थीं। सीमा हैदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है।
सीमा हैदर और सचिन मीणा ने कहा कि वो 15 अगस्त को गदर-2 देखने जाएंगे।
जानिए सीमा हैदर और सचिन मीणा की स्टोरी...?
30 वर्षीय सीमा हैदर और 22 साल के सचिन मीणा की मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय हुई थी। बाद में 2023 में, सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई और नेपाल की यात्रा करते हुए अवैध तरीके से भारत में आईं। सीमा अपने साथ चार बच्चों को लेकर आई हैं।
सीमा हैदर पाकिस्तानी सेना और देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ अपने संभावित संबंधों को लेकर यूपी एंटी टेरर स्क्वाड (एटीएस) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के रडार पर भी हैं।
यूपी एटीएस सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर पहले PUBG के जरिए भारत में कई अन्य लोगों के संपर्क में थी। पूछताछ में पता चला कि सीमा हैदर ने PUBG के जरिए ज्यादातर दिल्ली-एनसीआर के लोगों से संपर्क किया था।












Click it and Unblock the Notifications