'पाकिस्तान वाले, भारत से सीख लें...', सीमा हैदर ने दिवाली पर पाक को सिखाया सबक, Video में देखें क्या कुछ कहा?
Seema Haider Diwali: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। 'पाकिस्तानी भाभी' के नाम से मशहूर सीमा हैदर ने भारत में पहली बार दिवाली मनाई है, जिसकी वीडियो और तस्वीरें, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
भारत में अपनी पहली दिवाली के जश्न के दौरान सीमा हैदर ने पाकिस्तान पर भी तंज किया है। सीमा हैदर ने पाकिस्तान वालों को भारत से सीख लेने की सलाह दी है। सीमा हैदर ने कहा है कि पाकिस्तान को भारत से सीखना चाहिए कि, लोग यहां कितने प्यार-मोहब्बत से रहते हैं।

दिवाली मनाते हुए सीमा हैदर की जो, तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, उसमें वह दीये और फुलझड़ी जलाते दिख रही हैं। सीमा के साथ उनके भारतीय पति सचिन मीणा और उनके चार बच्चे भी पटाखे जलाते दिख रहे हैं। सीमा ने दिवाली पर हरे रंग की कढ़ाई वाली साड़ी पहनी है।
सीमा हैदर ने कहा, 'दिवाली के दिन हर भारतीयों के घर में रौशनी आती है। और मैं चाहती हूं कि, यहां की रौशनी, यहां की प्रेम, यहां का प्रकाश...पाकिस्तान वाले भी सीख लें...। दिलों में दीये जलाएं।'
सीमा हैदर ने कहा कि, 'भारत के लोग कितना सम्मान और प्यार देते हैं महिलाओं को, बच्चों को...। यहां की एकता, अखंडता और सम्मान, इतना सुंदर है, इतना सुंदर देश है, और इस देश के कितने अच्छे त्यौहार हैं। ये देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। सबको हैप्पी दिवाली मेरी तरफ से। भारत माता की जय।''
सीमा हैदर को दिवाली पर सचिन ने गिफ्ट भी दी है। सीमा हैदर ने कहा है कि, दिवाली का त्यौहार उनको काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि हालांकि वो पाकिस्तान में इसे अच्छे से नहीं मना पाती थीं लेकिन भारत में वो दिवाली सेलिब्रेट कर काफी खुश हैं।
बता दें कि सीमा हैदर मई 2024 में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थीं। सीमा अपने साथ अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से आई हैं। ये बच्चे सीमा के पहले पति गुलाम हैदर से हैं। फिलहाल ये बच्चे सीमा और सचिन के साथ उनके ग्रेटर नोएडा वाले घर में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications