कभी साड़ी तो कभी बुर्के में, सीमा हैदर का नया डांस वीडियो वायरल, लोग बोले- इसे पाकिस्तान क्यों नहीं भेजते
Seema haider latest update: भारत में अवैध तरीक से रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में अपने चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए आई थीं। सीमा हैदर अब अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी और कथित पति सचिन मीणा के साथ रहती हैं।
भारत में आने के बाद से सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस हफ्ते सीमा हैदर के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन दोनों वीडियो में सीमा हैदर डांस करते नजर आ रही हैं।

एक वीडियो में सीमा हैदर हैदर साड़ी पहनकर हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं तो वहीं एक वीडियो में सीमा हैदर बुर्के में नजर आ रही हैं। टीवी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीमा हैदर का बुर्के वाला डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बुर्के में डांस वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं सीमा हैदर
हालांकि सीमा हैदर बुर्का पहनने और डांस करने को लेकर ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि, 'हिंदू होने का दावा करने वाली सीमा हैदर आखिर बुर्का पहनकर डांस वीडियो शेयर कर क्या साबित करना चाहती हैं।'
एक अन्य यूजर का कहना है कि, सीमा हैदर को भारत सरकार पाकिस्तान क्यों नहीं भेज देती है। आखिर यहां वो किस हक से रह ही है। जबकि उसकी शादी भी सचिन के साथ मान्य नहीं है।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये प्रेम कहानी नहीं बहुत बड़ी साजिश है। इसको जेल मे क्यों नहीं डाला जाता। कानून बदल गया अब।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, 'ये पहले की वीडियो है, तीन साल से करवाचौथ मनाने वाली, हिदू धर्म मानने वाली सीमा का ये असली चेहरा है।'

सीमा का दावा- सचिन से शादी के बाद अपना ली है हिंदू धर्म
बता दें कि सीमा हैदर का दावा है कि मार्च 2023 में उसने नेपाल के मंदिर में सचिन के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। सीमा ने इसकी तस्वीरें भी जारी की थीं। सीमा का ये भी दावा है कि उसने शादी के बाद से ही हिंदू धर्म अपना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications