Video: सीमा हैदर ने पहली बार पति सचिन के लिए किया कुछ ऐसा, बोलीं- 'सपना सच हुआ, पहले पाकिस्तान में...'

Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने सोशल मीडिया चैनल पर वह अपने और अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ वीडियो शेयर करते रहती हैं। सीमा हैदर ने 2 जनवरी को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अवैध तरीके से भारत में आई थीं। तब से सीमा हैदर सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में उनके घर में रह रही हैं। अब सीमा हैदर ने भारत में पहली बार सचिन मीणा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

Seema Haider

सीमा हैदर ने खास अंदाज में मनाया पति सचिन का जन्मदिन

सीमा हैदर ने खास अंदाज में पति सचिन मीणा का जन्मदिन मनाया है। सीमा हैदर के शेयर किए गए वीडियो में सचिन के साथ-साथ उनका परिवार काफी खुश नजर आ रहा है।

वीडियो में सीमा हैदर कहती हैं, 'नमस्कार राधे-राधे, आज हमने मीणा जी का जन्मदिन मनाया, हमें बहुत-बहुत अच्छा लगा। क्योंकि मैं पहले पाकिस्तान में मनाया करती थी इनका जन्मदिन, लेकिन आज हमने साथ मनाया। जो सपने थे वो सच हो गए हैं। और आज मैं बहुत-बहुत खुश हूं।'

फिर से मां बनने को लेकर भी सीमा हैदर चर्चाओं में!

सीमा हैदर और सचिन मीणा इन दिनों माता-पिता बनने को लेकर भी चर्चाओं में हैं। सीमा हैदर ने कहा है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं और 2024 उनके लिए खुशखबरी लेकर आएगा।

सीमा हैदर पहली बार सचिन मीणा से 2019 में ऑनलाइन शूटिंग गेम PUBG पर मिली थीं। दोनों ने मार्च 2023 में नेपाल के एक हिंदू मंदिर में शादी की थी। जिसके बाद सीमा भारत आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+