दुल्हन थी इतनी खूबसूरत, देखते ही लगभग बेहोश हो गया दूल्हा...Video से आपको भी हो जाएगा प्यार

नई दिल्ली, 15 जुलाई: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की वीडियो की भरमार है। कभी दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो वायरल होते हैं तो कभी शादी के दौरान मस्ती भरे पल तो कभी ब्यूटी पार्लर से दुल्हन का लुक। हाल ही में इंस्टाग्राम रील वीडियो पर एक प्यारी सी जोड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इसको देखने के बाद आपके चेहरे पर भी जरूर मुस्कान का जाएगी।

दूल्हा-दुल्हन का प्यारा सा वीडियो वायरल

दूल्हा-दुल्हन का प्यारा सा वीडियो वायरल

दुल्हन का जोड़ा पहनकर अपने नए जीवन की यात्रा पर निकलना एक लड़की के जिंदगी के खास पलों में से एक होते है। लड़कियां अपने ब्राइडल लुक की तैयारी महीनों पहले से ही शुरू कर देती हैं और चाहती हैं कि उनके दूल्हे की नजर एक पल के लिए भी उनसे दूर न जाए। दूल्हा और दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसको देखने बाद कोई भी बंदा मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।

दुल्हन की खूबसूरती देख दूल्हे को आए चक्कर!

दुल्हन की खूबसूरती देख दूल्हे को आए चक्कर!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन अपने पूरे लिबास में स्टेज पर पहुंचती है तो उसकी खूबसूरती देखकर दूल्हा मदहोश हो जाता है। इस दौरान दूल्हा स्टेज पर ही दुल्हन को देखने के बाद चक्कर खाने का नाटक करता है। वीडियो में शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' का गाना 'तुमसे मिलके दिल का' बैकग्राउंड में सुना जा सकता है। दुल्हनिया नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है।

दूल्हे की हरकत देख दुल्हन भी मुस्कुराई

दूल्हे की हरकत देख दुल्हन भी मुस्कुराई

नेटिजन्स (इंटरनेट पर सक्रिय लोग) के बीच यह वीडियो काफी पॉपुलर हो गया है। वहीं कमेंट में लोग इस नवविवाहित जोड़े पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स कमेंट में दिल के इमोजी की बरसात कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 14,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि दुल्हन के चक्कर आने के नाटक के बाद दुल्हन भी मुस्कुरा देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+