Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIRAL: रणवीर सिंह के बचपन की फोटो देखकर दीपिका ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भले ही अपने रिश्ते को लाख छिपाने की कोशिश करें, लेकिन बातें तो बाहर निकल ही जाती हैं। रणवीर और दीपिका ने कभी अपने मुंह से रिश्ता नहीं स्वीकारा मगर एक-दूसरे के पोस्ट पर इनके कमेंट से सारी पोल खुल जाती है।

नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भले ही अपने रिश्ते को लाख छिपाने की कोशिश करें, लेकिन बातें तो बाहर निकल ही जाती हैं। रणवीर और दीपिका ने कभी अपने मुंह से रिश्ता नहीं स्वीकारा मगर एक-दूसरे के पोस्ट पर इनके कमेंट से सारी पोल खुल जाती है। हाल ही में रणवीर ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की थी, जिसपर उनकी 'कथित' गर्लफ्रेंड दीपिका ने कमेंट किया है।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर एक-दूसरे की फोटो पर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में रणवीर सिंह ने एकदम हटके हेयरस्टाइल रखा हुआ है। उनके बाल त्रिभुज आकार में कटे हैं।

Avant Garde Since 1985

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

जहां बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज को रणवीर का ये हटके स्टाइल खूब भाया, वहीं गर्लफ्रेंड दीपिका का कमेंट देखने लायक था।

Ranveer Singh

दीपिका का कमेंट देखकर तो साफ लग रहा है कि उन्हें रणवीर की ये फोटो बिल्कुल पसंद नहीं आई। दीपिका के कमेंट के जवाब ने रणवीर ने भी बड़ी अजीब बात लिखी। रणवीर ने लिखा, 'ऑरेंज पैंट, सिल्वर शर्ट।' शायद ये दीपिका के लिए किसी बात का इशारा था।

वैसे इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे की फोटो पर कमेंट करते आए हैं। कुछ दिन पहले रणवीर की एक फोटो पर दीपिका ने लिखा था 'माइन' यानी मेरा। दीपिका और रणवीर की शादी की खबरें भी काफी आ रही हैं। खबरों के मुताबिक दोनों इस साल 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि भीड़भाड़ से बचने के लिए दीपिका और रणवीर भी विराट-अनुष्का के जैसे विदेश में शादी करेंगे, और हो सकता है कि दोनों की वेडिंग डेस्टिनेशन इटली ही हो।

Ranveer Singh

ये भी पढ़ें: VIDEO: फिल्म के मास्टरबेशन सीन में बजा लता मंगेशकर का गाना, करण जौहर पर भड़का परिवार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+