राजपथ पर दिखा 'आत्मनिर्भर भारत', देखें 72वें गणतंत्र दिवस परेड की खूबसूरत तस्वीरें

Republic Day Parade 2021 Pics: कोरोना महामारी के बीच आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान देश की विविध संस्कृति और विरासत को अलग-अलग झांकियों के द्वारा दिखाया गया। अलग-अलग प्रदेश की खूबसूरत झांकी में यहां की संस्कृति, कला, परंपरा, पहनावे को बखूबी प्रदर्शित किया गया, जिसे देखकर भारत में विविधता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। हालांकि इस बार महामारी के कारण परेड भव्य नहीं थी लेकिन फिर भी राजपथ पर 'आत्मनिर्भर भारत' नजर आया जिसको देखकर हर भारतीय गदगद हो उठा।

Recommended Video

    Republic Day 2021:गणतंत्र दिवस पर दिखा Rafale और Atmanirbhar Bharat का अद्भुत समागम | वनइंडिया हिंदी
    राजपथ पर दिखा आत्मनिर्भर भारत ,देखें परेड की खूबसूरत Pics

    परेड के दौरान भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और शक्ति का प्रदर्शन किया। अलग-अलग मिसाइल, तोप आदि को दिखाया गया, जिसके जरिए देश की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है और जिस वक्त पिछले साल ही भारतीय वायुसेना में शामिल हुए शक्तिशाली राफेल जेट ने लाल किले के ऊपर से उड़ान भरी। उस वक्त हर किसी निगाहें केवल आसमां में ही टिक गईं। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान भारतीय सेना के तीनों प्रारूपों (जल थल और वायु) ने अपना दम दिखाया और वीरों की शौर्य गाथा का परिचय दिया। केवल राजपथ पर ही नहीं बल्कि 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर झंडा फहराया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    राजपथ पर दिखा आत्मनिर्भर भारत, देखें 72वें गणतंत्र दिवस परेड की खूबसूरत तस्वीरें

    मालूम हो कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है बल्कि ये हर भारतवासी के गौरव का दिन है। बता दें कि भारत 15 August 1947 को आजाद तो हो गया था लेकिन 26 जनवरी 1950 को हमारा लिखित संविधान लागू हुआ था, इसी वजह से ये दिन 'गणतंत्र दिवस' के रूप में मनाते हैं।

    राजपथ पर दिखा आत्मनिर्भर भारत ,देखें परेड की खूबसूरत Pics

    395 अनुच्छेदों और 8 अनुसूचियों के साथ भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। गौरतलब है कि पीएम देश के राजनीतिक प्रमुख होते हैं जबकि राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख और देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ था इसी वजह से हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+