CCA-NRC के खिलाफ बच्चों ने किया नाटक, स्कूल पर दर्ज हुआ देशद्रोह का केस

नई दिल्ली। कर्नाटक के बीदर में एक स्कूल और उसके प्रबंधन के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शाहीन ग्रुप के स्कूल के बच्चों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक नाटक का मंचन किया था, जिसमें कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस नाटक का मंचन रविवार को किया गया था।

Recommended Video

      CAA के खिलाफ Karnataka में Drama का मंचन, School के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज |Oneindia Hindi
      sedition case against karnataka school after students staged play against caa

      सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश रक्ष्याल की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल और उसके प्रबंधन के खिलाफ ये मामला दर्ज किया है। इस शिकायत में कहा गया है कि नाटक में छोटे-छोटे बच्चे इस तरह से बात करते नजर आए कि सीएए-एनआरसी के लागू होने से मुसलमानों को देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। आरोप है कि एक बच्ची अपनी बात करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ असभ्य भाषा बोलती नजर आई।

      शिकायतकर्ता का आरोप है कि दो समुदायों के बीच दूरियां बढ़ाने के लिए इस नाटक को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि ये काम राष्ट्र-विरोधी प्रकृति का है जिसमें बच्चों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर स्कूल और मैनेजमेंट के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 505(2), 153A, 124A और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

      बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में 15 दिसंबर से महिलाएं धरने पर हैं। ये महिलाएं सरकार के नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग कर रही हैं। दिल्ली के अलावा कई अन्य शहरों में इस तरह के प्रदर्शन चल रहे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी इस कानून का भारी विरोध हो रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+