बाबरी-अयोध्या मामले के मुख्य याचिकाकर्ता की सुरक्षा बढ़ायी गयी
अयोध्या। बाबरी-अयोध्या मामले पर बयान देना हाशिम अंसारी अंसारी के लिए मुश्किल का सबब बन गया है। बाबरी-अयोध्या विवाद में मुख्य याचिकाकर्ता हाशिम अंसारी ने केस को कोर्ट से वापस लेने का फैसला लिया है। जिसके बाद उनकी जान को खतरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की गयी है।

उनकी सुरक्षा में पहले से तैनात बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी के अतिरिक्त एक उपनिरीक्षक व दो आरक्षी भी उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। हालांकि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. बी. सिंह ने अंसारी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की बात तो स्वीकार की, लेकिन उनपर पर किसी तरह के खतरे की आशंका को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।
आपको बता दें कि हाशिम अंसारी ने बाबरी मामले-अयोध्य विवाद का केस वापस लेने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह रामलला को तिरपाल में नहीं देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में सिर्फ राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके इस विवाद को सुलझाना चाहते हैं।
गौरतलब है कि आज ही के दिन बाबरी मस्जिद को कारसेवकों ने तोड़ दिया था। जिसके बाद से हर साल अयोध्या की सुरक्षा बढ़ा दी जात है। अंसारी की सुरक्षा को लेकर पहले से तय रणनीति में भी आंशिक बदलाव किए गए हैं, लेकिन संवेदनशील मुद्दा होने की वजह से कोई बड़ा अधिकारी इस मामले पर खुलकर बात नहीं कर रहा है। खुफिया एजेंसियां अंसारी से मिलने वाले हर शख्स और आसपास की गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications